दुर्गादास उईके ने मुहूर्त में भरा नामांकन
दुर्गादास ने मुहूर्त में भरा नामांकन
बैतूल। बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याषी एवं निवर्तमान सांसद दुर्गादास उइके ने शनिवार को रंगपंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ,आमला विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे के साथ दुर्गादास उइके अपने आवास से जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर निकलने पर मीडियाकर्मीयो से चर्चा करते हुए श्री उइके ने कहा कि सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त में शुभ कार्य का श्रीगणेष करने की परंपरा है। जिसका पालन करते हुए हमने अपने नामांकन का पहला सेट आज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दाखिल किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि रंग पंचमी पर पहला नामांकन दाखिल हुआ है और इस बार भाजपा की जीत का अंतर पांच लाख से अधिक होगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेष सिंह ,सुधाकर पंवार, निर्वाचन संबधि कार्यो के प्रभारी कैलाष धोटे सहित बडी संख्या में मौजूद रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने डीडी उइके को रंगपंचमी एवं ऐतिहासिक जीत की अग्रीम शुभकामनाएं दी। 


भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान