शराबी पुत्र ने पिता की कर दी हत्या,आरोपी पुत्र पुलिस की गिरफ्त में
शराबी पुत्र ने पिता की कर दी हत्या,आरोपी पुत्र पुलिस की गिरफ्त में
बैतूल मप्र l शराबी पुत्र को समझाइश देना पिता को महंगा पड़ गया और गवां दी जान ऐसा ही एक मामला चिचोली थाना क्षेत्र से सामने आया है ग्राम कोडर में एक शराबी पुत्र ने अपने पिता की लकड़ी से पीटकर हत्या कर दी l 24 अप्रैल को थाना चिचोली में फरियादी मनोज वाडिवा ने शिकायत दर्ज कराई की मंगलवार की रात उसका पिता सालक राम वाडिवा उम्र 55 वर्ष बच्चों के साथ गांव में ही शादी में गया था और लौटकर 11 बजे घर आ गए थे l उसके बाद छोटा भाई मनोज रात्रि डेढ़ बजे घर आया और पिता को नींद से उठाकर झगड़ा करने लगा शराब पीने की बात को लेकर की तूने मुझे गांव में बदनाम कर दिया है l
आरोपी पुत्र मनोज ने घर में रखी एक लकड़ी से पिता की पिटाई शुरू कर दी तो पिता घर से निकलकर बाहर की ओर भागा जंहा आरोपी ने और पिटाई की जिसमे पिता की मौके पर ही मौत हो गई l
घटना के दौरान मृतक का बड़ा लड़का जोकि फरियादी है वह गांव में लोगों को बुलाने गया था की उसका छोटा भाई पिता को पीट रहा है लेकिन जब तक गांव वाले आते तब तक उसके पिता की मौत हो चुकी थी l जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई और चिचोली पुलिस धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है l


“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा