रात्रि 10 बजे के बाद डीजे पर प्रतिबंध,कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित तीव्रता से अधिक उपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई
रात्रि 10:00 बजे के पश्चात डी जे आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रहेगा सख्त प्रतिबंध
उल्लंघन पर डीजे मालिक सहित होटल , रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन संचालकों के विरुद्ध भी होगी कार्रवाई
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने टीम गठित कर कार्रवाई किए जाने के दिए निर्देश
बैतूल 14 दिसंबर, 2024
जिले में रात्रि 10:00 बजे के पश्चात अब डीजे इत्यादि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही निर्धारित तीव्रता से अधिक पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन पर ध्वनि विस्तारक यंत्र को जप्त कर डीजे मालिक सहित होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन संचालकों के विरुद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। धार्मिक स्थानों पर भी दो से अधिक स्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे सभी धार्मिक केंद्र जहां दो से अधिक स्पीकर का उपयोग किया जा रहा है उन्हें वहां से यथाशीघ्र उतारने की हिदायत दी गई है।
बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी श्री निश्चल झारिया ने निर्देश जारी कर समस्त एसडीएम और थाना प्रभारियों को टीम गठित कर सोमवार से ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।


नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे