दिव्या खोसला की नानी का निधन, गहरे सदमे में एक्ट्रेस
मुंबई । हाल ही में एक्ट्रेस दिव्या खोसला की नानी रामकुमारी वर्मा का निधन हो गया है। इस घटना से दिव्या और उसके परिवार पर दुखों का पहाड टूट गया है। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और इस गंभीर बीमारी से जूझते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया है। दिव्या ने अपनी नानी के साथ कुछ दिल को छूने वाली तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, मैं अपने आंसू नहीं रोक सकती क्योंकि मुझे आपकी बहुत याद आने वाली है। आज मेरे लिए एक युग का अंत हो गया। उन्होंने आगे कहा, मेरी प्यारी नानीजी हाल ही में स्वर्ग सिधार गईं। मैं उन्हें सबसे मजबूत महिला के रूप में जानती थी... एक बेहतरीन बिजनेस वुमन, एक कैंसर सर्वाइवर और एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी... मेरी नानी एक प्रेरणादायक महिला थीं और उनके पास जो असीम शक्ति थी, वह उन्होंने मेरी मां को दी और मेरी मां ने मुझे दी... डेढ़ साल पहले मेरी मां के निधन के बाद वह मुझसे कहती रहीं रोना नहीं है, जबकि वह खुद खूब रोती थीं... सॉरी नानीजी।
दिव्या खोसला की मां का निधन उनकी नानी से पहले ही हो चुका था। इसलिए उनकी मां के जाने के बाद दिव्या को नानी से मां जैसा प्यार मिल रहा था। अब नानी के भी चले जाने के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई हैं। दिव्या की मां का निधन अगस्त 2024 में हुआ था।


प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन