फसल सर्वे गिरदावरी में गड़बड़ी, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
*फसल सर्वे गिरदावरी में गड़बड़ी, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
भैंसदेही फसल सर्वे (गिरदावरी) में गड़बड़ी की शिकायतें किसानों ने एसडीएम अजीत मरावी भैंसदेही से की है। किसानों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में बताया कि ग्राम बासनेरखुर्द पटवारी हल्का नंबर 66 के समस्त किसानों के खेतो में लगी सोयाबीन की फसल खराब मौसम एवं अधिक बारिश से खराब हो चुकी है। सोयाबीन एवं मक्के में गिरदावरी गलत दर्ज हो गई है। जिससे किसानों को भावांतर योजनाओं एवं समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान शासन द्वारा प्रदत्त मुआवजा की राशि से भी वंचित रह जायेगे। जिस जगह पर सोयाबीन की फसल बोई गई है, वहां गिरदावरी में मक्के की फसल दर्ज है, जिससे ग्राम के किसान शासन की योजनाओं से वंचित हो रहे है। किसानों ने मांग की है कि फसल गिरदावरी सर्वे सुधार करने के लिए पोर्टल जल्द से जल्द खुलवाया जाये, जिससे कि फसलों की गिरदावरी सही दर्ज की जा सके। इस अवसर पर किसान प्रहलाद, मेघराज धोटे, रामदास झारखंडे, पंजाबराव धाड़से, अशोक धोटे, नारायण डेंगे, ज्ञानदेव, शिवदास झाडख़ंडे, भैंया धोटे, इंद्रदेव सराटकर, जयदेव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल