बूथ विस्तार योजना का हुआ डिजिटलाइजेशन, घर घर पहुंचे ऐप संचालक

भैंसदेही - स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को भाजपा संगठन पर्व के रूप में मना रही हैं। संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तारीकरण के लिए पार्टी ने बूथ विस्तारक योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत भाजपा शहर मंडल में बूथ विस्तारकों,एप्प संचालक विस्तारकों सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ की दिन रात कड़ी मेहनत,बूथों पर समय दान करने के कारण काफी अच्छा काम हुआ है और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला प्रभारी सुजीत जैन जिला महामंत्री कमलेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन, मंडल विस्तारक जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे, मंडल प्रभारी राहुल चौहान के बूथों पर प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर बूथ विस्तार योजना को मजबूत करने को लेकर लगातार प्रयास किया गया ।सभी ऐप का संचालन कर रहे विस्तारक शंकर राय, रंजीत बेले, संतोष पाल,बंटी आर्य, ललित छत्रपाल, सचिन बेलेकर ,योगेश भुस्कुटे, धर्मेंद्र झारखंडे, नामदेव सनवारे, डॉ संजय राने, दिनेश कोसे,के समय दान से बूथों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया।जहां पर नेटवर्क नहीं था वहां भी हमारे ऐप संचालकों ने पहुंचकर बूथ विस्तार अभियान का डिजिटलाइजेशन किया है। बूथ विस्तार अभियान योजना का डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण होने पर समस्त ऐप संचालकों को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर ,नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ऋषभदास सावरकर,मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी ,संजय तिवारी, मंडल महामंत्री केशर लोखंडे,दिलीप घोरे, डॉ अभिषेक मिसर,दिनेश पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ जनों ने ऐप संचालकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।