रक्षा मंत्री राजनाथ का अमेरिका दौरा 23 से
नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को अमेरिका जाएंगे। वह अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड आस्टिन के निमंत्रण पर 26 अगस्त तक वहां रहेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ बैठक करेंगे। इसमें रक्षा सहयोग की मजबूती को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा रक्षा मंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक जेक सुलविन से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की न्यूयॉर्र्क यात्रा से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अमेरिका दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इससे अमेरिका-भारत संबंधों को नई गति मिलेगी। साथ ही रक्षा क्षेत्र में कई सहयोगों में मजबूत आएगी। इसके अलावा अमेरिका दौरे से दोनों देशों के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के व्यापक होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री अमेरिका की रक्षा उद्योग के साथ गोलमेज बैठक भी करेंगे। इसमें रक्षा उद्योग के साथ चल रहे कामों और भविष्य के रक्षा समझौतों पर चर्चा की जाएगी। यात्रा के दौरान वह भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।


मोहन यादव पेंशनर्स पर मेहरबान, खाते में भेजे 196.72 करोड़, सागर में सौगातों की बौछार
पोस्टरों से सियासत गरम: 40 हजार करोड़ को लेकर विपक्ष का केंद्र पर तीखा हमला
तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.3% रहने का अनुमान, महंगाई में कमी और मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था मजबूत
‘मेरा मकसद कठोर सच्चाई पर बात करना’, सुदीप्तो सेन ने बताया क्यों बनाई ‘चरक - फेयर ऑफ फेथ’? ओटीटी पर कही ये बात
अफगान बलों का पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमला, 17 आर्मी पोस्ट पर कब्जा किया, 40 सैनिक मारने का दावा