दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। दीपिका लगातार हिट फिल्में दे रही हैं और अब एक्ट्रेस 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी भी बनेंगी। एअब दीपिका पादुकोण लुइस वुइटन की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। इस बात की जानकारी फ्रेंच लग्जरी ने शेयर की है। तो वहीं ये खबर सुनकर सिनेमा जगत के सितारे एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक्टर रणवीर सिंह ने भी पत्नी दीपिका की तारीफ करते हुए मजेदार रिएक्शन दिया है।

रणवीर हमेशा ही दीपिका के ऊपर प्राउड फील करते हैं और उनकी हर सफलता को सेलिब्रेट करते हैं। पिछले दिनों जब दीपिका के जूरी बनने की खबर आई थी, तब भी एक्टर ने उनकी तारीफ की थी। अब रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका के ऐड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'सीरियस फ्लेक्स बेबी!' रणवीर का कैप्शन बेबी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक्टर दीपिका को बेबी कहते हैं। दीपिका-रणवीर आखिरी बार फिल्म 83 में साथ नजर आए थे। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में लगे हुए हैं। तो वहीं दीपिका कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस फ्रेंच रिवेरा में इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।