दमोह ।   कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दमोह जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी। बुंदेलखंड अंचल में यह प्रियंका का पहला चुनावी दौरा है। इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर में सभा कर चुके हैं। दमोह विधायक बोले- भाजपा ने धोखा दिया। भाजपा भष्‍टाचार साबित कर दे तो मैं संन्‍यास ले लूंगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में हाकम सिंह ने कांग्रेस की सदस्‍यता ली है।