*बांध की वेस्ट वेयर फूटने से बर्बाद हो गई फसल* 
*किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर की मुआवजा की मांग*

भैंसदेही भैंसदेही क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिवनपाट बांध का वेस्टवेयर फूटने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। किसानों को इस नुकसान का अब तक कोई मुआवजा तक नहीं मिला है। जिसकी शिकायत किसानों ने जिला कलेक्टर से की है। किसानों ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सिवनपाट बांध का वेस्ट वियर विगत दिनेां पुरी तरह से फूट गया था। वेस्ट वियर फूटने से किसानों के खेतों की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई। किसानों ने जब बांध का निर्माण किया जा रहा था, उस समय भी इसका विरोध किया था, लेकिन सिंचाई विभाग ने  किसानों की एक भी नहीं सुनी और बांध का निर्माण कर दिया। निर्माण में भी ठेकेदार द्वारा जमकर लापरवाही बरती गई। जिसका नतीजा है कि बांध की वेस्ट वियर फूट गई। किसानों का आरोप है कि बांध का वेस्ट वियर सिंचाई विभाग की लापरवाही और ठेकेदार के गुणवत्ताविहिन कार्य के कारण फूटा है। जिसमें किसानों की हजारों रूपये की फसलों का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई सिंचाई विभाग और ठेकेदारों से कराई जाये। किसानों ने जिला कलेक्टर से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाये जाने की मांग की। इस अवसर पर सिवनपाट के ग्रामीण भगवंतराव धोटे, श्रीराम धोटे, सुखदेव दांभडे, बलदेव बारस्कर, पंजाबराव धोटे, अरूण, मानीलाल धोटे, आनंदराव धोटे, अनिल धोटे सहित अन्य किसान मौजूद थे।