खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई*
*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई*
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर दीपावली पर्व में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों की सघन जांच एवं नमूने लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन श्री शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में कार्यवाही जारी है।आज दिनांक 17/10/2025 को , भीमपुर तहसील में एसडीएम अजीत मरावी के नेतृत्व में गठित जांच दल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर नमूने लिए गए। रानी बीकानेर स्वीट से मलाई बर्फी, अंजीर बर्फी लूज, बालाजी रेस्टोरेंट से सदापेड़ा, बर्फी एवं नमकीन , बीकानेर भीमपुर से मिल्क केक, नमकीन के नमूने कुल 08 नमूने लिए गए। जांच दल द्वारा17/10/2025को तहसील से कुल08नमूने लिए गए। एवं तहसीलदार सर द्वारा साफ सफाई के लिए फटकार लगाई गई खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा धारा 32 के नोटिस दिए गए जांच दल में तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया, चौकी प्रभारी संतोष रघुवंशी, ऐ एसआई सुरेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुभाष कौशल आरक्षक प्रबल प्रताप जादौन, पटवारी अखलेश देशमुख खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमति मीना कुमरे उपस्थित थे। नमूने
खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। करवाई सतत जारी रहेगी।


बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन
बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका