खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई
*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई*
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों की सघन जांच एवं नमूने लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन श्री शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में कार्यवाही जारी है।आज दिनांक 15/10/2025 को भैंसदेही शहरी क्षेत्र एवं गुदगांव चौपाटी में एसडीएम अजीत मरावी के नेतृत्व में गठित जांच दल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर नमूने लिए गए। राज स्वीट एंड रेस्टोरेंट स्वीट से मिल्क केक जयगुरुदेव से मिठाई बर्फी एवं पनीर के नमूने तथा भैंसदेही से स्थित बीकानेर , श्रीराम स्वीट्स से 11/10/2025 को10 नमूने लिए गए वहीं के नमूने लिए गए। जांच दल द्वारा15/10/2025को तहसील भैंसदेही से कुल06 नमूने लिए गए। जांच दल में तहसीलदार भगवान दास कु मरे , थाना प्रभारीसरविंद्र धुर्वे, राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार बडौदे,पटवारी लोकेंद्र सिंग, मोगी लाल सलमे, मोहित श्रीवास्तव,आरक्षक नरेंद्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मति मीना कुमरे उपस्थित थे।
खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। करवाई सतत जारी रहेगी।


बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन
बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका