शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। जो लोग वर्कआउट करते हैं, उन्हें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। जिम जाने से पहले प्री वर्कआउट मील एनर्जी बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों के विकास में भी सहायक है। तो आइए जानते हैं, प्री वर्कआउट से पहले क्या खाना है जरूरी।

ओट्स खाएं

ओट्स में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मददगार होते हैं। जिससे पेट देर तक भरा रहता है। इसमें मौजूद विटामिन- बी, कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। वर्कआउट से पहले आप एक कटोरी ओट्स और दूध या वेजिटेबल ओट्स जरूर खाएं।

केला है फायदेमंद

केला ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। यह फ्रुक्टोज और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसमें मौजूद पोटैशियम मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार है। वर्कआउट से पहले आप 1-2 केले खा सकते हैं।

अंडे को बनाएं डाइट का हिस्सा

आपने अक्सर जिम जाने वालों को वर्कआउट से पहले अंडे खाते देखा होगा। यह प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। जो शरीर को ऊर्जा देता है। यह मांसपेशियों के विकास में भी सहायक है। एक्सरसाइज करने से पहले अंडे खाने से एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप वर्कआउट से 30 से 40 मिनट पहले उबले अंडे या ऑमलेट खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स है गुणकारी

ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, विटामिन, फैट, फाइबर और कार्ब्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं, जिससे एक्सरसाइज करने में मदद मिलती है। आप वर्कआउट से पहले मिक्स ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश खा सकते हैं।