निर्माण यूनिकॉर्न जेटवर्क ने निवेश का बनाया प्लान
मुंबई। विनिर्माण यूनिकॉर्न जेटवर्क ने आईटी हार्डवेयर, टेलीविजन, मोबाइल फोन और अन्य उत्पाद खंड में अपनी इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।
कंपनी का लक्ष्य मोबाइल फोन, सुनने व पहनने (हियरेबल व वियरेबल) के उत्पादों में अग्रणी ओडीएम (मूल डिजाइन निर्माता) और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा प्रदाता बनना है। जेटवर्क ने कहा, कंपनी ने अपने इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार को बढ़ाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश निर्धारित किया है।’’
कंपनी के अध्यक्ष जोश फ़ॉल्गर ने कहा कि कंपनी का मानना है कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र हर वर्ष एक परिवर्तनकारी बदलाव का अनुभव कर रहा है, जो देश को एक समृद्ध ‘‘विकसित भारत’’ बनने में मदद करेगा। इस महत्वपूर्ण क्षमता विस्तार का लक्ष्य इसी दिशा में योगदान देना है।


लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज