अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन
*अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन।*
*बीजेपी का दलित विरोधी चेहरा हुआ उजागर-रामू टेकाम*
भैंसदेही। गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान करने के आरोप में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में नगर के अम्बेडकर ग्राउंड पहुँचकर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
व लोकसभा में दिए बयान को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह एवं बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एवं गृह मंत्री अमित शाह की फ़ोटो जलाकर विरोध जताया।
आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने अमित शाह द्वारा लोकसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश की जनता उन्हें अपने हीरो के रूप में देखती है और उनका अपमान देश का कोई भी नागरिक सहन नहीं कर सकता है। डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत को संविधान दिया, समता मूलक भारत का दृष्टिकोण दिया, साथ में मिलजुलकर रहने की संस्कृति दी। ऐसे महान योगदान देने वाले महामानव की आलोचना दुर्भाग्य जनक है। श्री टेकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। मध्य प्रदेश सहित पूरे भारतवर्ष में जहां-जहां बीजेपी की सरकारे है वहाँ दलितों पर अत्याचार होता है उनके हितों को अनदेखा किया जाता है उसकी आज पोल खुल गई है। अमित शाह को लोकसभा में पूरे देश की जनता से माफी मांगना चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि भाजपा के मंसूबे अब सामने आ गए हैं। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का संसद में अपमान कर भाजपा ने साफ कर दिया है कि वे संविधान और बाबा साहेब से नफरत करते हैं। डॉ.अंबेडकर को करोड़ों लोग भगवान की तरह पूजते हैं। देश की जनता इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी राजा आर्य,वामन महाले,सुखदेव घाणेकर,प्रहलाद कोसे,कृष्णा डांगे,विजय भुस्कुटे,सुभाष मोहरे,नरेश मोहरे,दिनेश महाले,यादोराव गावंडे,महेश थोटेकर,मोहित राठौर,आरिफ खान,अस्पाक काबरा,निखिल सोनी,निखिल देशमुख,शोहेब विंध्यानी,प्रतीक प्रजापति,शोहेब पठान,सागर सिंह ठाकुर,रवि वासनकर,योगेश मोहरे,पंकज जैन,अलकेश डांगे,नानू डांगे,टीकाराम, सुनिल थोटेकर,सोनू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे