कांग्रेस विधायक जी जनता को बताए कि उनके कुल 15 साल के कार्यकाल में उन्होंने मुलताई विधानसभा के लिए क्या किया?

 मुलताई l आमतौर पर चुनावो मे प्रत्याशी अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के साथ जाता हैं लेकिन हैरानी कि बात है कि मुलताई विधानसभा से 15 साल विधायक और उसमें भी 15 महीने के लिए कैबिनेट मंत्री रहे पांसे चुनाव प्रचार में अपने द्वारा किए कार्यों के लिए नहीं अपितु जनता के बीच शादी, चोटी में बिताए गए समय के लिए प्रसिद्ध हो रहे हैं और विधायक जी इसी को अपना विकास कार्य समझ रहे हैं और कांग्रेस के लोग भी यही बता रहे है। क्या वे जनता के प्रति इसी कार्य के लिए जवाबदेह थे क्या ? जनता ने उन्हे सिर्फ इसलिए चुना था क्या ?

भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने कांग्रेस और उनके विधायक  से पूछा क्यों नही वे जनता के बीच जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, स्वच्छता और विभिन्न विकास कार्यों की बात करते जो उन्होंने उनके कार्यकाल में किए हो, तो जनता को बताए। पूरे चुनाव प्रचार में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी पर झूठे, आधारहीन, तथ्यहीन आरोप लगाते जा रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक जी द्वारा कोई विकास कार्य किया होता तो ही वे जनता के बीच उनको लेकर जाते न लेकिन उनके द्वारा ऐसा कोई कार्य न तो किया न ही दिखाई देता है।

कोई बड़ा काम कांग्रेस विधायक जी ने किया ही नहीं सिवाए झूठा श्रेय लेने के। एक टीवी इंटरव्यू और कई जगह कांग्रेस विधायक  बोले कि मुलताई रेलवे ओवर ब्रिज कमलनाथ के कारण संभव हो पाया। हैरानी है जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार 2004 से 2014 तक थी और कांग्रेस विधायक जी 2008 से 2013 के बीच मुलताई के विधायक थे तब तो ये मुलताई रेलवे ओवर ब्रिज स्वीकृत नहीं करा पाए लेकिन अब जब न तो केंद्र में इनकी सरकार हैं और न ही प्रदेश में तब ये बोल रहे है कि रेलवे ओवर ब्रिज कमलनाथ के प्रयासों से संभव हो पाया। कांग्रेस के लोग सिवाए झूठ का प्रचार प्रसार करने के सिवा कुछ नहीं करते। ऐसे ही भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार के जल जीवन मिशन को भी कांग्रेस के लोग कांग्रेस की योजना बता चुके हैं। इतना ही नहीं हरदौली जल आवर्धन योजना जो चंद्रशेखर देशमुख जी के प्रयासों का परिणाम हैं इस योजना को भी कांग्रेस अपना बता चुकी। कुल मिलाकर भाजपा सरकार की सारी विकास योजनाओ को अपना बताने का झूठा खेल कांग्रेस खेलते आ रही है। लेकिन जनता इनके झूठे प्रचार प्रसार में आने वाली नहीं।

जबकि भाजपा कार्यकर्ता और प्रत्याशी भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर ही जनता के बीच जा रहे हैं क्योंकि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने मुलताई क्षेत्र के लिए विकास कार्य किया है जिसके सकारात्मक परिणाम भी आज मुलताई विधानसभा के लोगो को मिल रहे है। भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन से हर घर को जल दिया वही हरदौली जल आवर्धन योजना से मुलताई के जल संकट को दूर किया। भाजपा सरकार ने सीएम राइस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय दिया मुलताई को। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा मुलताई के लिए रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति दी वही 17.49 करोड़ रूपए की राशि मुलताई रेलवे स्टेशन के आधुनिकरण के लिए स्वीकृत कराई। खेल के लिए बैटमिन्टन इनडोर स्टेडियम दिया वही ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर डोम का निर्माण भी भाजपा के कार्यकाल में हुआ।

सबसे बड़ा विकास कार्य जिससे मुलताई विधानसभा के लोगो के जीवन में परिवर्तन आया वो है चंद्रशेखर देशमुख  द्वारा उनके 2013 से 2018 के कार्यकाल के दौरान बनाए गए 32 डैम जिससे न केवल 1 लाख हैक्टेयर से अधिक सिंचाई का रकबा बड़ा बल्कि किसानों के उत्पादन में वृद्धि भी हुई जिससे उनकी आय भी बड़ी और मुलताई विधानसभा का किसान समृद्ध हुआ। जबकि किसान विरोधी कांग्रेस ने उनकी 1998 के समय की तत्कालीन दिग्विजय सरकार द्वारा मुलताई के किसानों पर सिर्फ इसलिए गोलियां चलवा दी क्योंकि उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा दिए जा रहे मुआवजे से थोड़े अधिक की ही मांग की थी। जबकि आज भाजपा की सरकार द्वारा किसानों को फसल बर्बादी पर मुआवजा भरपूर दिया जा रहा हैं । इतना ही नहीं 12000 रूपए की किसान सम्मान निधि भी भाजपा सरकार द्वारा हर साल किसानों को भेजी जा रही हैं।

इतना ही नहीं लाड़ली बहना योजना, लाड़ली बहना आवास योजना, उज्ज्वला योजना से बहनों को आर्थिक सहायता भेजी जा रही हैं। भाजपा ने विकास किया हैं जिससे लोगो के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया हैं इसलिए भाजपा अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों की लेकर चुनाव में जनता के बीच जा रही हैं और इसी कारण से मुलताई सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा हैं।

राघवेंद्र रघुवंशी
भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई