कांग्रेस ने पॉलिन निर्वाचन क्षेत्र से बदला उम्मीदवार
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट सोमवार को जारी कर दी। वहीं, पार्टी ने दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पॉलिन निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवारों में हेरफेर की है। कांग्रेस ने इस सीट से तकम पारियो के स्थान पर तार जॉनी को मैदान में उतारा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है।
AICC ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 18-पॉलिन-एसटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के आगामी आम चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में तकम पारियो के स्थान पर तार जॉनी की उम्मीदवारी बनाया है।
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
वहीं, पार्टी ने पश्चिम अरुणाचल संसदीय सीट से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एपीसीसी के अध्यक्ष नबाम तुकी को मैदान में उतारा है। वहीं, पूर्व मंत्री बोसीराम सिरम को पूर्व अरुणाचल संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी