कांग्रेस-आप में गठबंधन का ऐलान आज
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर लंबे समय से गठबंधन के लिए जारी कोशिश अब अंतिम चरण में हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। बस औपचारिक ऐलान होने की देरी है। गठबंधन को लेकर शनिवार देर रात तक कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच बैठक चली थी। दोनों ही दल 9 सितंबर सोमवार को ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस और आप में 4+1 फॉर्मूला यानी 5 सीट के ऑफर पर बात बन गई है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में आप-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ा था, बदकिस्मति से वो हार गए। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 11 विधानसभा सीटें आती हैं। चूंकि गुप्ता ने लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली 4 विधानसभा सीट (गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत) पर जीत दर्ज की थी अत: कांग्रेस यह चारों सीट आप पार्टी को सौंप सकती है। इस स्थिति में कांग्रेस और आप के गठबंधन की घोषणा सोमबार को होने की संभावना बनी है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति