सेवा पखवाड़े का समापन
सेवा पखवाड़े का समापन
भैंसदेही---प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया गया जिसके अंतर्गत भैंसदेही प्रखंड में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।सेवा पखवाड़े के अंतिम दिन नगर में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे ने बताया कि नगरपरिषद सभागृह में गाँधी जी एवं शास्त्री जी को नमन किया गया तथा सफाईकर्मीयो का सम्मान भी किया गया।इसके पश्चात नगरपरिषद कॉम्प्लेक्स में सफाई अभियान चलाया गया।श्री घोरे ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविर, नमोउपवन में वृक्षारोपण, पंडित दीनदयाल जी की जयंती,तथा मोक्षधाम पर सफाई अभियान आत्मनिर्भर भारत के कार्यशाला आयोजित की गई।इस पखवाड़े के अंतर्गत जी एस टी रिफॉर्म को लेकर व्यापारियों का सम्मान संपर्क किया। समापन कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष अनिलसिंह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे,नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी, दिनेश कोसे, ददन ठाकुर, केरु पिपरदे,ब्रम्हदेव कुबड़े, गोलू राठौर उपस्थित थे।सभी कार्यक्रम मंडल प्रभारी मनोज जी जगताप के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक सम्पन्न किये गए।


‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब