जीएसटी कम होने से आमजन को मिलेगा फायदा : सोलंकी 

भैंसदेही -केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौति कर आम व्यक्ति को राहत देने के लिए टैक्स में कमी का निर्णय लिया है । जीएसटी की नई दरे लागू हो गए है । जिसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष मनीष  सोलंकी जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर पार्षद ब्रह्मदेव कुबड़े पार्षद जयसिंह कापसे रामा पानकर  सतीश मालवीय संतोष पाल दिनेश कोशे लक्ष्मी नारायण मालवीय सहित भाजपा नेताओं ने बाजार चौक के व्यापारियों से मुलाकात कर उनको पुष्प गुच्छ  से स्वागत किया ।और मिठाई खिलाई नगर के व्यापारियों से जीएसटी कम होने के फायदे को लेकर चर्चा की ।पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि देश में जीएसटी लागू हुआ था जब से 28% 18% 12% और 5%जो 4 स्लेव थे उसको कम कर दिया गया दैनिक इस्तेमाल के 375 जरूरी आइटम्स पर आज से सस्ते हो गए हैं । पुराने स्टॉक पर भी ग्राहकों को नई दरों का  फायदा मिलेगा । जीएसटी कम होने से आमजन फायदा होगा व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजीव पानकर  ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जीएसटी कम की है । इस निर्णय की व्यापारियों ने प्रशंसा की । और देश में की जरूरतमंद 54 चीजों पर आमजन  को  सीधा फायदा होगा  । इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।