धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण रानीपुर में बंद पड़ी खरीदी को कलेक्टर ने तत्काल चालू करवाया
धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण
रानीपुर में बंद पड़ी खरीदी को कलेक्टर ने तत्काल चालू करवाया
धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बैतूल l धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। निर्धारित स्लॉट बुकिंग के अनुरूप समय पर किसानों से गुणवत्तापूर्ण रुप से खरीदी की जाए। यह निर्देश कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सबसे पहले रानीपुर में गायत्री वेयरहाउस धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र पर सर्वेयर के अभाव में खरीदी बंद पाई गई। किसानों ने बताया कि उन्हें विगत दो दिनों से अपनी धान बेचने में काफी परेशानी हो रही है। जिस पर कलेक्टर ने उपार्जन संबंधी अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सर्वेयर को नियुक्त कर केंद्र पर खरीदी चालू करवाई। उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम को भी अपने क्षेत्र में सुचारू रूप से खरीदी कराने के निर्देश दिए।
सुव्यवस्थित ढंग से खरीदी की जाए
इसके बाद कलेक्टर श्री सूर्यवंशी रानीपुर स्थित खरीदी केंद्र जुआड़ी पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर किसानों से चर्चा कर खरीदी की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीदी केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने घोड़ाडोंगरी में खरीदी केंद्र मंगलम वेयरहाउस एवं बालाजी वेयरहाउस का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खरीदी धीमी गति से होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर तौलकांटो, हम्मालों आदि आवश्यक संसाधन बढ़ाएं और खरीदी तेजी से की जाए।
केन्द्र पर पहले आने वाले किसानों से पहले तुलाई की जाए
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी की किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक परेशान ना होना पड़े। स्लॉट बुकिंग के अनुरूप पहले आने वाले किसानों की पहले तुलाई की जाए। व्यवस्थित तुलाई के लिए खरीदी केंद्र पर टोकन की व्यवस्था भी करें।
खरीदी केंद्रों पर रहे समुचित व्यवस्थाएं
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने केंद्र प्रभारी एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदे केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं रहे। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बैठक इत्यादि की उत्तम व्यवस्थाएं की जाए।
अधिकारी खरीदी केन्द्रों की सतत मॉनिटरिंग करें
खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एसडीएम शाहपुर, तहसीलदार घोड़ाडोंगरी और उपार्जन संबंधी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि केंद्रों पर खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो। अधिकारी सतत खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते रहें। उपार्जन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनका त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी खरीदी केंद्रों पर संबंधित एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर का नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए ताकि किसान अपनी समस्याएं अधिकारियों को अवगत करा सके।
जहां खरीदी चालू करवाई थी वहां पुनः जाकर देखी व्यवस्थाएं
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निरीक्षण से लौटते समय रानीपुर स्थित खरीदी केंद्र गायत्री वेयरहाउस जहां सर्वेयर के अभाव में पहले खरीदी बंद थी। वहां पुनः जाकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने यहां उपायुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति नियंत्रक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी बंद होने जैसी स्थिति पुनः किसी भी खरीदी केंद्र पर निर्मित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे