कलेक्टर ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
बिलासपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन चुनाव संपन्न कराने के लिए उपयोगी टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचारण संहिता के दौरान लोगों से जुड़े रूटीन के काम बंद नहीं होंगे। राजस्व न्यायालय में लोगों से जुड़े मामलों की सुनवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यालय में रहनाएवं मोबाईल चौबीसों घंटे ऑन मोड में रखना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी अधिकारी की कभी भी जरूरत पड़ सकती है।
कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 24 सहायक मतदान केंद्रों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रेषित किया गया है। सभी अधिकारी मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। आदर्श आचरण संहिता लागू होने के साथ ही शासकीय सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए विरूपण को चिन्हित कर तय सीमा में हटवाने की कार्रवाई की जाए। इसके लिए पहले से अधिकारियों की टीम गठित कर यह कार्य करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी शासकीय कार्यालय और उन परिसरों जिन पर कार्यालय भवन स्थित है, में सभी दीवार लेखन, पोस्टर, कट आउट, होर्डिंग्स, बैनर, झंडे या किसी अन्य रूप में विरूपण आदि को पहले से चिन्हांकित कर निर्वाचन की घोषणा के 24 घंटे के भीतर उन्हें हटाया जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि चुनाव की घोषणा होने के उपरांत अधिकारिक वेबसाईट से जनप्रतिनिधियों के संदर्भ एवं तस्वीरें हटाई जाए।
बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, एडीएम आरए कुरूवंशी, सभी एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे।


महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी