कलेक्टर सीएमओ से बोले मै सड़क पर उतरूंगा तभी काम होंगे क्या ,लल्ली चौक की नवनिर्मित सड़क का किया निरीक्षण,ठेकेदार पर लगाया फाइन



कलेक्टर सीएमओ से बोले मै सड़क पर उतरूंगा तभी काम होंगे क्या ,लल्ली चौक की नवनिर्मित सड़क का किया निरीक्षण
बैतूल l बैतूल शहर में कोतवाली से लेकर नगर पालिका के सामने से बन रही नई सड़क पर आए दिन वाहन खड़े रहते है साथ ही सड़क किनारे की पिचिंग कार्य नहीं होने की शिकायत कलेक्टर को मिल रही थी यही सब समस्याओं को देखने के लिए कलेक्ट नरेंद्र सूर्यवंशी शनिवार शाम को निरीक्षण के लिए निकले थे l निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं सड़क पर उतरूंगा तभी तुम काम करोगे क्या l दरअसल कलेक्टर लल्ली चौक पर नई सड़क का निरीक्षण कर रहे थे इसी दौरान सड़क किनारे कचरा और गंदगी पड़ी दिखाई दी तो कलेक्टर ने सीएमओ को फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे ही सफाई कार्य होते है l
नगर पालिका के सामने से कोतवाली तक बन रही सीमेंटीकरण सड़क का कार्य अधूरा है और सड़क के किनारे की पिचिंग नहीं होने से सड़क पर बरसात का पानी भरा हुआ है जिससे आवागमन में बहुत दिक्कत हो रही है l कलेक्टर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाई कि शीघ्र पिचिंग का कार्य पूरा करे और अधूरी सड़क को पूरी बनाए l
कलेक्टर ने सड़क पर खड़े वाहनों का चालान बनवाए
सड़क निरीक्षण के दौरान लल्ली चौक से कोतवाली तक सड़क पर खड़े वाहनों को देखकर कलेक्टर ने यातायात प्रभारी गजेंद्र केन को बुलाकर कहा सड़क पर वाहन कैसे खड़े हो रहे है इन सब के चालान बनाओ l दुकानों के सामने खड़े वाहनों के लिए दुकानदारों की भी शख्त हिदायत दी कि दुकानों का समान सड़क तक मत रखो और सड़क तक फैले अतिक्रमण को तुरंत हटाओ और वाहन सड़क पर खड़े नहीं दिखना चाहिए l कलेक्टर ने देर शाम तक निरीक्षण किया l
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि सड़कों पर हो रही पार्किंग और दुकानों का सामान सड़क तक फैल रहा है त्यौहार के समय बाजार के दिन आमजन को समस्या नहीं हो इसलिए नगर पालिका सीएमओ, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के साथ पुलिस को दिशा निर्देश दिए है अतिक्रमण न हो साथ ही सड़क ठेकेदार को कहा है कि सड़क के बाजू का फिलिंग कार्य और एप्रोच रोड का कार्य शीघ्र करे l


सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा