भोपाल । उत्तर से पश्चिम की ओर चल रही हवाओं की वजह से राजधानी के तापमान में गिरावट हुई है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी भोपाल में एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है। इन हवाओं की वजह से रात के तापमान में तो गिरावट दर्ज होगी ही दिन में भी तापमान कम रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 13 फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद ठंड से राहत मिल पाएगी।
जम्मू कश्मीर में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस चक्रवातीय घेरे की वजह से सुबह से शहर में बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। बादलों की वजह से तेज धूप नहीं निकल पाई है। चक्रवातीय घेरा उत्तर प्रदेश में कमजोर पड़ रहा है। इससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। इस कारण ठंड फिर से वापसी कर रही है।
उत्तरी होगा हवा का रुक, गिरे पारा
पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद तीन दिनों तक हवा का रुख उत्तर से पश्चिमी की ओर रहेगा। यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आएगी। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। रात में फिर से ठंड बढ़ेगी। 13 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके सक्रिय होने के बाद उत्तरी हवा थमेगी और हवा का रुख पश्चिमी होगा। इससे तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होगी।