नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के निलंबित सीएमओ ऋषिकांत यादव के घर नप के अधिकारी ने पहुंचाई फाइले, अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने बनाया पंचनामा
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के निलंबित सीएमओ ऋषिकांत यादव के घर नप के अधिकारी ने पहुंचाई फाइले, अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने बनाया पंचनामा
बैतूल। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के निलंबित सीएमओ ऋषिकांत यादव के घर नगर परिषद के अधिकारी नारायणराव घोरे ने नगर परिषद की महत्वपूर्ण फाइले पहुंचाई। निलंबित सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा अपने घर पर नगर परिषद की महत्वपूर्ण फाइलों में हेराफेरी करने की मिली शिकायत पर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की अध्यक्ष मीरावंती उइके और उपाध्यक्ष सोनू खनूजा पार्षदों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहूंचे और पंचनामा बनाया। वही मामले की शिकायत बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से भी की गई। जिस पर सनी नगर पालिका परिषद के सीएमओ सीके मेश्राम नगर परिषद घोड़ाडोंगरी कार्यालय पहुंचे और नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सहायक ग्रेड 2 अधिकारी नारायणराव घोरे को निलंबित सीएमओ के घर से फाइल वापस लाने के निर्देश दिए। इसके बाद श्री घोरे फाइलों को लेकर वापस नगर परिषद कार्यालय पहुंचे।
उपाध्यक्ष सोनू खनूजा ने बताया कि नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के निलंबित सीएमओ ऋषिकांत यादव के घर नगर परिषद के अधिकारी नारायणराव घोरे ने नगर परिषद की महत्वपूर्ण फाइले पहुंचाई। जिस पर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों से पंचनामा बनाया गया कर्मचारी राजू द्वारा बताया गया कि नगर परिषद के अधिकारी नारायण राव घोरे द्वारा नगर परिषद की फाइलें निलंबित सीएमओ ऋषिकांत यादव के घर पहुंचाई गई है। पंचनामा बनाकर कार्रवाई के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी


बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?