सीएम मोहन ने राहुल से लेकर नेहरू तक की नाकामियां गिनाई....
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सागर संसदीय क्षेत्र के बीना तथा मालथोंन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बीना में आयोजित सभा में मोहन यादव ने कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई।
उन्होंने कहा कि कल मध्यप्रदेश में पप्पू आए थे, वो लोगों को एक किताब दिखाकर बरगला रहे थे। वो कह रहे थे कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। लेकिन यह पप्पू झूठ की मशीन है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि सबसे पहले संविधान बदलने का काम कांग्रेस ने साल 1950 में किया था। जवाहर लाल नेहरू ने 17, इंदिरा गांधी ने 29 और राजीव गांधी ने 10 बार नरसिंह राव सरकार को मिलाकर कांग्रेस ने सौ बार संविधान में संशोधन किया है। इन्हें डूब मरना चाहिए और यह ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं।
सीएम मोहन ने कहा कि 2014 में कांग्रेस अपने कर्मों से हटी। इन्होंने अनुच्छेद-370 लगाकर कश्मीर को अलग करने का प्रयास किया, जिससे 40 हजार निर्दोषों की हत्याएं हुई, 30 हजार लोगों के मंगलसूत्र टूटे, जिसकी गुनहगार यह कांग्रेस है। यह लोगों को बरगलाते रहे कि कश्मीर में 370 हटेगी तो खून की नदियां बहेंगी, ऐसा कुछ नहीं हुआ।
सीएम ने कहा, इनके राज मैं सैनिकों के सिर काट कर आतंकवादी फुटबाल खेलते थे। लेकिन अब हालत अलग है। पाकिस्तान जानता है कि अब मनमोहन सिंह नहीं मोदी की सरकार है, जो घर में घुस कर मारेगी। हमारी सरकार ने सेना का मनोबल बढ़ाया है। यह सैनिक अभियानों के सबूत मांगते हैं।अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए उन्होंने जनता से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।


सरकार का किसान हित में कदम, समर्थन मूल्य बढ़ाया
स्कूल में मारपीट का मामला, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड में सरकार, दो साल में 25 IAS-IPS पर कार्रवाई
कुमनार में खुला सुरक्षा कैंप, अबूझमाड़ में बढ़ी सुरक्षा और भरोसा
बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान
15 हिरण और कोटरी की मौत के बाद अंधविश्वास का सहारा, वन विभाग पर सवाल