*गांधी जयंती पर होेगा नगर गौरव दिवस का आयोजन* 

( *गांधी धाम बाजार चौक में संगीत के साथ होंगें रंगारंग कार्यक्रम*)
भैंसदेही:- देश के महान जननायक विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पावन जयंती पर नगर परिषद भैंसदेही द्वारा नगर गौरव दिवस का आयोजन नगर के ऐतिहासिक रंगमंच गांधीधाम बाजार चौक भैंसदेही में किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व सीएमओं के.एस.उईके ,कार्यक्रम प्रभारी सी.बी. लोखंडे ने मिडिया को बताया कि 02 अक्टूबर 1983 को पंचायत भैंसदेही से नगर पंचायत का गठन हुआ था। इस आशय को लेकर नगर में उत्साह आंनद के साथ शासन के प्रमुख निर्देषों का पालन करते हुए नगर गौरव दिवस मनाया जावेगा। जिसके तहत जनप्रतिनिधियों अधिकारीगणों नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी ,उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सिंह किलेदार एवं समस्त पार्षदगणों के आतिथ्य में भजन, सुगम संगीत, नाटक, सामुहिक नृत्य के साथ अन्य सांस्कृतिक विधाओं की रंगमंचीय प्रस्तुती प्रदान की जावेगी। नगर परिषद परिवार ने समस्त गणमान्य नागरिकों से दोपहर 3 बजे गांधीधाम बाजार चौक में उपस्थित होने की अपील की है।