*ग्राम अमरावतीघाट में निकली चुनरी यात्रा*युवतियों का लेझिम नृत्य और डांडिया रहा आकर्षण का केंद्र*

*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना

प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम अमरावतीघाट चैत्र महोत्सव के अवसर पर शनिवार को शाम में मां अंबा भवानी मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकली। मां अम्बा भवानी की पूजा अर्चना कर चुनरी यात्रा का शुभारंभ किया गया। साफा बांधकर युवतियां  स्कूटी पर सवार होकर यात्रा की अगवानी कर रही थी। चुनरी यात्रा में भोपाल, उज्जैन से आए महाकाल ढोल डमरू वाली झांकी ग्रुप के कलाकार ढोल ताशे  झांझ बजाते हुए अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।वही अंबा नगरी अमरावती महाराष्ट्र से आए ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मां अम्बा स्वरूप झांकी  दर्शको को मंत्रमुग्ध कर रही थी।यात्रा में ग्राम के चुनर यात्रा महिला ग्रुप की युवतियो द्वारा लेझीम नृत्य की और ग्राम के चिरबंदी चौक ग्रुप के सदस्यों द्वारा डांडिया की शानदार प्रस्तुति दी जा रही थी। चुनरी यात्रा में महाकाल की,पवन पुत्र हनुमान जी की ,झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की झांकी के साथ अन्य झाकियां शामिल थी।साथ ही डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। वही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष  मां अम्बा के जयकारे लगाते  यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्ग से भ्रमण कर मां अम्बा भवानी मंदिर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के साथ मां अंबा को 151 मीटर चुनरी अर्पित की गई। उसके उपरांत मां अंबा की महाआरती संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे ग्राम में भक्ति भाव का माहौल बन गया था। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया चुनरी यात्रा में ग्रामीणों के साथ समीपस्थ ग्रामों के ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।

देखें वीडियो

 

*आज रात में होंगा देवी जागरण*

चैत्र महोत्सव के अवसर पर रविवार को मां अम्बा मंदिर परिसर में रात में 9 बजे से देवी जागरण का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया श्री सिद्धेश्वरी जागरण ग्रुप परासिया के गायक कलाकारो द्वारा  भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएंगी।वही रविवार को शाम में परंपरानुसार नाडे गाड़े का कार्यक्रम संपन्न होगा।