छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से रात को स्थानांतरित किए गए अधिकारियों की सूची जारी की है। 

जानकारी के अनुसार, इस सूची में सात आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। नेताजी सुभाष चंद बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी, रायपुर में तैनात महानिदेशक डीएम अवस्थी को महानिदेशक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी मुख्यालय रायपुर बनाया गया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय, रायपुर डॉ. आनंद छाबड़ा को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज में तैनाती दी गई है।