कैबिनेट मंत्री ने महिला सुरक्षा हेतु मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया लांच
रायपुर : कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया है, जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कल गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर +91-9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।


कांग्रेस की पहली ब्रिगेड का ऐलान, केरल चुनाव में 55 उम्मीदवारों को मिली टिकट
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
खरगोन में नाजिया इलाही और सनोज मिश्रा ने मोनालिसा-फरमान विवाह को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की
शाह की रैली ने मोगा में लगाई भीड़ का रिकॉर्ड, 15 किमी जाम से जनजीवन प्रभावित