*बोरदेही मार्ग पर  ग्राम टूरा बोरगांव के पास पेड़ से टकराई बस, एक दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल*

 मुलताई ✍️ विजय खन्ना

 मुलताई बोरदेही मार्ग पर ग्राम टूरा बोरगांव के पास शनिवार  शाम करीब 6:30 बजे के दरमियान बोरदेही से मुलताई की ओर आ रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। 
           बस के पेड़ से टकराते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। 
         बताया जाता है कि  बस  बोरदेही से मुलताई आ रही थी। उसी दौरान ग्राम  टूरा बोरगांव के  पास चालक के नियंत्रण खो देने से बस  अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक नीम के पेड़ से जाकर टकरा गई। जिसके चलते बस में सवार करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल मौके पर एंबुलेंस पहुंच चुकी है और घायलों को मुलताई अस्पताल पहुंचाया जा रहा है । घायलों में बस में सवार बोरदेही थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक सुनीता का भी समावेश है