बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ठुमके लगा-लगाकर मजेदार अंदाज में किया वर्कआउट
29 अप्रैल का दिन अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। अभी वर्ल्ड डांस डे में कई दिन बाकी हैं, मगर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर अभी से इसका खुमार चढ़ गया है और वह पूरी तरह इसके जश्न में डूब गई हैं। खुद शिल्पा शेट्टी ने यह बात कही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वह वर्कआउट करते-करते डांस करती नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह जिम में कसरत करती दिख रही हैं। मैट सेशन करते हुए शिल्पा शेट्टी अचानक डांस करने लगीं। मजेदार बात यह है कि वह एक्सरसाइज करते हुए डांस कर रही हैं और गजब का संतुलन साधे हुए हैं। इस मुश्किल काम को शिल्पा शेट्टी हंसते-हंसते बेहद मजेदार अंदाज में कर रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन लिखा है, 'दुनियाभर में शनिवार को वर्ल्ड डांस डे सेलिब्रेट किया जाएगा, लेकिन मैं पूरे सप्ताह इसका जश्न मनाऊंगी। इसलिए, मैंने अपने वर्कआउट में फन एलीमेंट जोड़ने का फैसला किया है। यह वर्कआउट रुटीन कमर, पेट और एब्डॉमिनल की मांसपेशियों सहित पूरे शरीर के लिए शानदार है। मुझे यह इतना दिलचस्प लगा कि मैंने अपनी कोर ट्रेनिंग डे में आज इसे भी शामिल किया।
फैंस को किया प्रेरित
इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को भी इस अंदाज में वर्कआउट करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने लिखा है, 'आप कितनी बार रस्सी कूद सकते हैं? आप इसकी एक रीमिक्स रील बनाओ और इसमें मुझे टैग करना मत भूलना।' एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये बढ़िया है, डांस, एक्सरसाइज और रील। समय का सही उपयोग।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह! मोटिवेशन क्वीन।'


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन