गुरु पूर्णिमा पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
गुरु पूर्णिमा पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
भैंसदेही- नगर के समीपस्थ ग्राम बरहापुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को दोपहर 2 बजे से प्रीत पब्लिक स्कूल में जरूरत मन्दो के लिए जिला चिकित्सालय के सहयोग से ओम सेवा समिति भैंसदेही, मां शारदा सहायता समिति बैतूल, ग्राम बरहापुर के शिवाजी युवा संगठन , खाटू श्याम मंडल, नवयुवक दुर्गा मंडल, श्री दादाजी युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं, शिक्षकों, ग्रामीणों सहित ग्राम के संजय कावड़कर ने पत्नी सुकन्या कावड़कर एवं पुत्र देवांश कावड़कर के साथ, शिक्षक विजय पटैया ने पुत्र खुशवंत सिंह के साथ वही महेंद्र सोनारे ने भाई घनश्याम सोनारे के साथ रक्तदान शिविर में पहुंचकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया. इस शिविर में कुल 30 यूनिट रक्तदान हुआ . रक्तदान शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण से किया गया. रक्तदान दाताओं को समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुष्प गुच्छ भेटकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ओम सेवा समिति के विजय कुमार पटैया, श्रीराम भुस्कुटे, नामदेव कुबडे, नरेंद्र घाणेकर, भरत सेमरेे, गिरीश मालवीय, शारदा सहायता समिति के हिमांशु सोनी, शैलेंद्र बिहारिया,प्रीत पब्लिक स्कूल के संचालक गणेश सोनारे, संजय कावडकर, मनीष पटैया, शाकिर सिद्धकी, कमलेश खंडाइत, महेंद्र लांडे, अमरदीप मालवीय , पी. एल. कटारे, माधोराव जी पटैया आदि उपस्थित थे.


चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक