*भाजपा नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जलाया पुतला*

मुलताई ✍️ विजय खन्ना


पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदार ठहराते हुए नगर के भाजपा नेताओं ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इस घटना पर विरोध का प्रदर्शन किया गौरतलब है कि बुधवार को पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा में हुई चूक के कारण 15 से 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर फंसे रहे फ्लाईओवर पर किसान धरना दे रहे थे जिसके चलते प्रधानमंत्री का काफिला 15 से 20 मिनट तक रुका रहा गुरुवार दोपहर में भाजपा नेता मनीष माथनकर विजय शुक्ला हनी भार्गव प्रह्लाद साहू लोकेश यादव नरेंद्र गिरी बंटी शिवहरे विशाल डोंगरे निखिल जैन कीर्ति यादव  शंकर बड़ौदे बब्बल सेवतकर अमर मराठा संदीप साहू दीपक कवड़कर अभिषेक सोनी सतीश ठाकरे निलेश चावरिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री  चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला जलाया भाजपा नेताओं ने सुरक्षा में लापरवाही कर प्रधानमंत्री की जान खतरे में डालने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई करने और पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की