भाजपा सरकार ही एकमात्र किसानों की हितेषी-सांसद
आठनेर- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला किसान सम्मेलन सांसद दुर्गादास उईके जी पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला जी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पवार के मुख्य उपस्थिति में स्थानीय सामुदायिक मंगल भवन में संपन्न हुआ कार्यक्रम में सर्वप्रथम किसानों का सम्मान किया गया
              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दुर्गादास जी उइके ने कहा की किसानों की दशा और दिशा बदलने का कार्य भाजपा सरकार में ही हुआ है कांग्रेस ने 70 साल तक किसानों का सिर्फ शोषण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे मुख्यमंत्री चौहान किसानों के हित में लगातार योजनाएं बनाकर खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु कृत संकल्पित है आज आधा सैकड़ा योजनाएं किसानों के हित में ही केंद्र शासन चला रही है आगे श्री उईके जी ने कार्यकर्ताओं से शासन की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आवाहन किया ।
              हर खेत को पानी मिले भाजपा का एकमात्र लक्ष्य -हेमंत खंडेलवाल 
            कांग्रेस ने देश पर 70 साल राज किया परंतु किसानों के हितों पर ध्यान नहीं दिया भाजपा के शासन में आती है हमारे जिले में लगभग 2000 करोड़ के बांधों का निर्माण किया गया और शीघ्र ही इन बांधों का पानी किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा सिंचाई हेतु पानी मिलने से किसानों की फसलों का उत्पादन बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से किसान समृद्ध होगा भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो अंतिम छोर व्यक्ति के  विकास को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा हैं
     उन्नत कृषि करके समृद्ध बने किसान,-बबला शुक्ला 
             किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला जी ने कहा कि वर्तमान समय आधुनिक मशीनों और उन्नत बीज उर्वरकों का प्रयोग कर फसल उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सकती है सिचाई के साधनों के लिए भी शासन ने सौर ऊर्जा मोटर पंप योजना प्रारंभ की है जिससे बिजली की बचत भी होगी और आर्थिक क्षति से भी किसान बचेगा और लागत मूल्य भी घटेगा
       कार्यक्रम को किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल  कार्यक्रम प्रभारी शिवदयाल आजाद मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष धाकड़ आदि ने भी संबोधित किया एंव आभार प्रदर्शन शिवदयाल आजाद द्वारा किया गया 
              इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पवार जिला भाजपा कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सोलंकी कमलेश राठौर,नपाध्यक्ष सुरज राठौर,प्रकाश आवठे सुंदर बनखेड़े नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रम जी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बबलु चिल्हाटे पिछला वर्ग जिला उपाध्यक्ष गोलू बारस्कर  सुदामा धाकड़ राजू सलाम महेश लहरपुरे  नपा उपाध्यक्ष मारोती महाले पार्षद प्रकाश गावंडे, सोपान जगताप युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयपाल नरवरे ओम मनोहरे नरेंद्र पंडोले राजेश सोनारे मलखान सिंह ठाकुर लोकेश कालभोर राजा सूर्यवंशी कमलेश रावत अनिल रघुवंशी सहित भारी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे