कांग्रेस अपने आप को कानून से ऊपर समझ रही है- सुधाकर पवार कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बयान को बताया झूठा और आधारहीन
कांग्रेस अपने आप को कानून से ऊपर समझ रही है- सुधाकर पवार
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बयान को बताया झूठा और आधारहीन
बैतूल। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन था उस दिन जिले के अजातशत्रु पूर्व सांसद सुभाष आहूजा जी की अंतिम यात्रा को लेकर भाजपा परिवार सहित जिले में शोक का वातावरण था ऐसे समय में कांग्रेस के उपद्रवी नेताओ ने माहौल को खराब करने की नियत से तकरीबन तीन घंटे कोतवाली परिसर में आधारहीन आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की। कांग्रेस के नेता अपने आपको कानून से ऊपर समझ रहे हैं। कांग्रेस जनता के हक की नही अपने स्वार्थ की लड़ाई लड़ रही है। श्री पंवार ने कहा कि करगिल चौक का शहीद स्मारक कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की स्मृति में बनाया गया है,वहां कांग्रेसियों ने अपनी पार्टी का झंडा लगाया। जब भाजपा कार्यकर्ता सतीश बड़ोनिया के कहने पर भी झंडा नही निकाला तो श्री बड़ोनिया ने कांग्रेस का झंडा निकालकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष जिसे तिरंगा कह रहे हैं वह राष्ट्रीय ध्वज नही कांग्रेस पार्टी का झंडा है जो शहीद स्मारक पर अशोभनीय तरीके से लगाया गया था। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तो कांग्रेस ने कारगिल शहीदों का अपमान किया ऊपर से भाजपा कार्यकर्ता सतीश बड़ोनिया के साथ मार - पीट और गाली - गलौज कर अभद्रता की जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। सतीश बड़ोनिया की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस के तथाकथित नेताओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली तो कांग्रेस को यह बात हजम नही हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का खेल शुरू कर दिया। राष्ट्रीय झंडे के अपमान की झूठी कहानी गढ़ी गई। बिना अनुमति के पुलिस थाने के अंदर धरना देकर अमर्यादित तरीके से हंगामा खड़ा किया गया। कांग्रेस का धरना कितना शान्तिपूर्ण था सोशल मीडिया पर पूरे जिले ने देखा है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि हमेशा अराजकता की राजनीति करने वाली कांग्रेस को न तो लोकतंत्र से कोई लेना देना है और नही वे कानून को कुछ समझते हैं। श्री पवार ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में सुशासन की सरकार है। कानून का राज है। कोई कितना बड़ा क्यों न हो,जो भी अपने आपको संविधान से ऊपर समझेगा उसे कानूनी कारवाई का सामना करना पड़ेगा। शासकीय कार्य मे बाधा वाले मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आरोप आधारहीन है। भाजपा की ओर से किसी तरह का कोई दबाव नही बनाया गया और न ही भाजपा का इस प्रकरण से कोई वास्ता है। उसके बावजूद भी कांग्रेसी नेता भाजपा पर मनगढंत आरोप लगा रहे है जो उनका मानसिक स्तर दर्शाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुलिस से यह भी मांग करते है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखे और जिस भी व्यक्ति ने तिरंगे का तथाकथित अपमान किया है उस पर तिरंगे के अपमान का प्रकरण दर्ज किया जाए।


सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा