पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन 

 

मॉर्निंग गु्रप की पहल ला रही रंग 

 

बैतूल। पेड़ पौधे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में इनका विशेष योगदान रहता है। इसी संदेश को लेकर मार्निंग गु्रप ने पहल की थी कि गु्रप के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधरोपण किया जाएगा। यह पहल अब रंग लाने लगी है। गु्रप के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधरोपण कर उसको संरक्षित करने का संकल्प लिया जाता है। गु्रप की इस पहल पर आज गु्रप के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार विनय वर्मा के जन्मदिन के मौके पर इंडियन कॉफी हाऊस परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया। श्री वर्मा ने पौधरोपण के बाद अपील भी की कि पर्यावरण सुधारने की दिशा में पौधारोपण जरूरी है। कोरोनाकाल में हमें आक्सीजन का महत्व पता चला है और पेड़ पौधों से ही हमें आक्सीजन मिलती है इसलिए अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे संरक्षित करने का भी संकल्प लें। हम प्रकृति से बहुत कुछ लेते हैं तो हमारा भी नैतिक दायित्व बनता है कि प्रकृति को हम कुछ दें। इस मौके पर मॉर्निंग गु्रप के सदस्यों ने पौधरोपण करने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया और श्री वर्मा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गु्रप के संस्थापक जितेंद्र बंटी पेशवानी, वरिष्ठ सदस्यगण राजू हिराणी, नरेंद्र जायसवाल, धर्मेश साहू, राधेश्याम सिन्हा, प्रवीण ठाकरे, भूषणचंदन बटवे, राजेश चौधरी, सत्येंद्र सिंह सिकरवार, अविनेश तिवारी, श्याम हिराणी, प्रदीप मगरकर, अशोक चढ़ोकार, अखलेश वैद्य, पंकज सोनी, राजेश भाटिया, अकील अहमद, संजय शुक्ला, रजनीश गोयल, हिमांशु वंजारे, मनोज धोटे, कुलदीप भाटिया सहित अन्य मौजूद थे।