ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
*ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल*
*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना
नगर के बैतूल रोड क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने मार्ग से तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार रात मे ग्राम पाठाखेड़ा (उभारिया) निवासी अनिल पिता विनोदी टोपले 38 साल बाइक पर सवार होकर मुलताई से अपने ग्राम पाठाखेड़ा जा रहा था। रात 7 बजे के दरमियान बैतूल रोड क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने अनिल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से अनिल बाइक समेत मार्ग पर गिर गया। और ट्राली के पहिए की चपेट में आने से इसका एक हाथ और एक पैर कुचल गया। दुर्घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी महेश झलिए ने घायल अनिल को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने से घायल अनिल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव