सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही जान गई
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, शांता कुमार राठिया ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि 10 अगस्त की सुबह उसके चाचा विजय कुमार राठिया उम्र 45 साल, अपनी बाइक से ग्राम पांकादरहा, बिलासखार रिश्तेदारी में गए थे। जहां से घर लौटे समय जब वह बांसमुडा केरामुडा मेन रोड में पहुंचा ही था कि वह अपने बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में उनके सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम