बैलगाड़ी से टकराई बाइक, 3 घायल,1 गंभीर
*बैलगाड़ी से टकराई बाइक, 3 घायल,1 गंभीर*
मुलताई ✍️विजय खन्ना
ग्राम खेड़लीबाजार मार्ग पर स्थित ग्राम बरई के पास मार्ग से जा रही बाईक बैलगाड़ी से टकरा गई।दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।घायलों में शामिल महिला को गंभीर चोट आई है। बुधवार को ग्राम एनखेड़ा निवासी चंद्रभान पिता ढोंढया 32 साल अपनी मां शांता बाई और 6 वर्षीय बालक के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम मोरखा नागदेव पूजन करने गया था। पूजा करने के बाद तीनो बाइक पर सवार होकर ग्राम एनखेड़ा जाने के लिए निकले थे। दोपहर 4 बजे के दरमियान ग्राम बरई के पास तेज गति से जा रही बाइक मार्ग में अचानक सामने आ गई बैलगाड़ी से टकरा गई ।दुर्घटना में बाइक पर सवार शांता बाई को चेहरे पर और सिर में गंभीर चोट आई। वही चंद्रभान और बालक को मामूली चोट आई। तीनो घायलों को राहगीरों ने घटना स्थल से निजी साधन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार करने के बाद शांताबाई की हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।


चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक