22 जून तक बढ़ी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत
दिल्ली से AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल संग 13 मई के दिन के दिन सीएम आवास पर हुई बदसलूकी मामले में आरोपी बनाए गए केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत अदालत ने 22 जून तक के लिए बढ़ा दी है। बिभव पर आरोप है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट की थी।बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने 18 मई को गिरफ्तार किया था। शनिवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने पर जब बिभव कुमार को अदालत में पेश किया गया तो पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आवेदन दिया।पुलिस के इस आवेदन का बिभव के वकील ने विरोध किया। इस पर पुलिस के वकील ने कहा कि अगर बिभव को जमानत दी गई तो वह जांच में दखल देंगे।इससे पहले निचली अदालत बिभव की जमानत याचिका को ठुकरा चुकी है। 13 मई को हुई घटना के लिए स्वाति मालीवाल ने 17 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी।


बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद