पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भैंसदेही बंद
*पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भैंसदेही बंद*
*{व्यापारी समेत विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की,एसडीएम को दिया ज्ञापन}*
भैंसदेही:-जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज सोमवार को भैंसदेही शहर बंद रहा। सकल व्यापारी संघ के आह्वान पर व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकान बंद रखी व गांधी धाम बाजार चौक पर व्यापारियों सहित विभिन्न राजनीतिक दल व संगठनों और अधिवक्ता संघ ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।सकल व्यापारी संघ समेत विभिन्न वक्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की। इसके पश्चात मौके पर सभी ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और जमकर नारेबाजी करते हुए नगर की मुख्य सड़को से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे।व्यापारियों,राजनेताओं और अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए
राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन।ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इस हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान गई। 22 लोग घायल हुए।और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। दुनिया के कई देश आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन कर रहे हैं।


एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश