राम मंदिर में रविवार से भागवत कथा का आयोजन
*राम मंदिर में रविवार से भागवत कथा का आयोजन।*
भैंसदेही। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार भगवान राघवेंद्र की असीम कृपा से एवं राम मंदिर संस्थापक स्वर्गीय विट्ठल राव जी मुजे नाना जी की सद प्रेरणा से प्रतिवर्ष अनेकों वर्षों से कथा सत्संग का आयोजन निरंतर किया जा रहा है इस वर्ष भी आज 30 मार्च 2025 से राम मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा रस प्रवाह सत्संग का आयोजन किया गया है इस संबंध में राम मंदिर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 30 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन सायंकाल 3:00 बजे से 6:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा रस प्रवाह सत्संग का आयोजन रहेगा जिसमें भागवत आचार्य परम व्यास पंडित वृंदावन दास जी महाराज के श्री मुख से संगीतमय कथा सत्संग का आयोजन रहेगा समस्त धर्म प्रेमी कथा अनुरागी जनता से अपील है कि राम मंदिर में प्रतिदिन कथा सत्संग में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें


आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी