बैतूल एस डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों मे पेयजल व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण
---
बैतूल 27 मई 2026
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह द्वारा विकासखंड चिचोली के विभिन्न ग्रामों में पेयजल व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री वर्मा सहित विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप, नल-जल योजनाओं एवं अन्य जल स्रोतों की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से पेयजल उपलब्धता संबंधी जानकारी प्राप्त की।
डॉ. सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं, वहां तत्काल आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही खराब हैंडपंपों एवं जलापूर्ति व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निराकरण आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री काश्यप
वाहन नंबर प्लेट में बड़ा बदलाव! मऊगंज के लिए MP-72 कोड जारी
पैडी डायवर्सन मॉडल से बदली किसानों की तकदीर
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी
हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की पहल करे
बैतूल एस डीएम ने जनपद पंचायत चिचोली में सभी विभागों की ली बैठक
जब मोदी ने समय से पहले समझ लिया था टेक्नोलॉजी का भविष्य, शिवराज ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
बैतूल एस डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों मे पेयजल व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण