बैतूल बाजार पुलिस ने 6 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा,4 वाहन जप्त किए
बैतूल l बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम आरूल में बीती रात पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 6 व्यक्तियो 4 वाहन सहित पकडकर कार्यवाही की गई lपुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन झारिया के निर्देशन में एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति कमला जोशी,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल महोदय सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस ने जुआ खेलने वाले व्यक्तियो को पकड़ा गया l इस मामले में थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया की ग्राम अरुल में कुछ लोग जुआ खेल रहे है मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी l पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दबिश दी गई मौके पर से 06 व्यक्तियो को 04 वाहन सहित पकडकर फड से 6000/- बरामद किये गये एवं उक्त आरोपीगणो के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, सउनि संजय कलम,प्रआऱ. 110 निर्मल प्रआऱ.28 अरुण डेहरिया, आर. 431 अरुण,आर.495 सुभाष,आर.464 विशाल,चालक प्रआर. 298 राजेश की सराहनीय भूमिका रही है ।


जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल