राजकोट | गुजरात चुनाव से पहले सुस्त पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने राहुल गांधी के राजकोट आगमन से पहले शहर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है| राजकोट के पूर्व नगर पार्षद परसोत्तम सगपरिया के नेतृत्व में 150 जितने वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए| राजकोट दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश टिलाला ने कांग्रेस से आए परषोत्तम सगपरिया समेत कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्वागत किया| इस मौके पर पूर्व पार्षद परषोत्तम सगपरिया ने काह कि कांग्रेस में कोई काम नहीं होता, इसलिए हमने भाजपा जॉइन करने का फैसला किया है| उन्होंने कहा कि राजकोट भले ही राजकोट आ रहे हैं, लेकिन उससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा| राहुल गांधी की सभा में राजकोट की जनता नहीं जाएगी| बता दें कि गुजरात में पहले चरण के चुनाव के आडे 10 दिन शेष रह गए हैं| गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजकोट में पहली रैली का आयोजन किया है, जिसे राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं| लेकिन राहुल गांधी के आने से पहले ही पार्टी में भगदड़ मच गई है| पहले चरण के तहत के राजकोट में 1 दिसंबर को वोटिंग होना है|