*चोटी के कार्यक्रम में  मधुमक्खियो ने किया हमला, एक दर्जन से अधिक ग्रामीण हुए घायल* 

*मुलताई।* ✍️ विजय खन्ना 

 ब्लॉक के ग्राम देवरी में खेत में स्थित देवस्थान पर  आयोजित चोटी के कार्यक्रम में अचानक मधु मक्खियों के हमले से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। बुधवार को ग्राम देवरी  में खेत में स्थित देवस्थान  पर चोटी का कार्यक्रम आयोजित था। देवस्थान के समीप स्थित पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। अचानक मधुमक्खियो ने पूजा कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उपस्थित ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण हमले से बचने के लिए भागने लगे। उसके बावजूद कार्यक्रम में मौजूद दीपांशु पिता विजेश 5 साल, हर्षित पिता कमलेश 9 साल, प्रतीक पिता राजेश 18 साल, रिया पिता विकास 9 साल, विशाल पिता अशोक 19 साल, चिरोंजीलाल 65 साल,रामकली पति चिरोंजी 60 साल,कमलेश पिता चिरौंजी 42 साल,पयकी पति बाबू 70 साल,सुधा पति देवाजी 50 साल,करण पिता सुरेश 15 साल,अशोक पिता कन्हैया 40 साल सभी निवासी ग्राम देवरी को मधुमक्खियो ने काट दिया। दोपहर 12 बजे घायल ग्रामीण निजी साधनों से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे ।जहां घायलों का उपचार किया गया। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से आए दिन मधुमक्खियो के हमले से ग्रामीणों के घायल होने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बीते दिनों ग्राम करपा में एक दिवंगत ग्रामीण के अंतिम संस्कार के दौरान हुए मधुमक्खी के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई थी।