रामलीला के मंचन को देखने पहुंच रहे श्रोतागण
*रामलीला के मंचन को देखने पहुंच रहे श्रोतागण*
भैंसदेही नगरवासियों के सहयोग से गांधीधाम (रामलीला मंच) बाजार चौक भैंसदेही में श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक श्री रामलीला के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर रामलीला का लुत्फ उठा रहे है। 18 दिसंबर को रामलीला में मुनि आगमन, ताडका, मारिच, सुबाहु वध का मंचन किया गया। इसके पश्चात 19 दिसम्बर को सीता-राम स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। आज 20 दिसम्बर श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद, श्री सीताराम विवाह, 21 दिसम्बर श्रीराम राज्य अभिषेक की तैयारी, श्रीराम वनवास, 22 दिसम्बर सुर्पणखा, नाकाच्छेदन, सीताहरण, 23 दिसम्बर को शबरी भेंट, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, 24 दिसम्बर लक्ष्मण शक्ति रामविलाप, 25 दिसम्बर - कुम्भकरण वध, मेघनाथवध, रावण वध, रामराज्य अभिषेक, चढ़ोत्री, प्रसाद वितरण किया जायेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से रामलीला मंचन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।


नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे