मुंबई  । बालीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने वेलेंटाइन डे के दिन एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। मलाइका अरोड़ा ने एक तस्वीर अपनी और अर्जुन कपूर की शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को फोरहेड पर किस करते भी दिख रहे हैं। वहीं, मलाइका ने इस तस्वीर का कैप्शन दिया है- माइन। इस तस्वीर को ट्विंकल खन्ना, महीप कपूर, भावना पांडेय, सबा खान समेत कई स्टार्स ने लाइक किया। 
मलाइका अरोड़ा ने जहां अर्जुन कपूर को स्टाइलिश अंदाज में विश किया वहीं, अर्जुन कपूर ने उन्हें मजाकिया अंदाज में ट्रोल करने में भी कसर नहीं छोड़ी।अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मैंने तुम्हें एक तस्वीर भेजी और तुमने मुझसे पहले पोस्ट कर दिया।’ मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘गिल्टी’। उनकी ये तस्वीर और इंस्टाग्राम पर नोंकझोंक लोगों को काफी पसंद आ रही है। अर्जुन कपूर ने भी अपनी लेडी लव के लिए एक रोमांटिक पोस्ट वेलेंटाइन डे के मौके पर लिखा था। यहां आप भी तस्वीर में अर्जुन कपूर की पोस्ट देख सकते हैं। इस तस्वीर में मलाइका और अर्जुन कपूर ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक लाकों लाइक्स मिल चुके हैं। पिछले महीने मलाइका अरोड़ा और अपनी ब्रेक अप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट के जरिए रिएक्ट किया था। उन्होंने अफवाहों पर अपने ही स्टाइल में विराम लगाया था। 
उन्होंने अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की और लिखा – बुरी अफवाहों की कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए खुश रहिए…आप लोगों के लिए शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार।’ बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब से अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है दोनों अपनी जिंदगी की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब इस कपल ने वेलेंटाइन के मौके पर भी साथ में लवी डवी फोटोज शेयर की। उनकी ये प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें देखकर फैंस भी खुश हो गए।