किसान से रिश्वत लेना पड़ा महंगा: तहसीलदार कार्यालय का बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
दुर्ग जिले के बोरी तहसील में पदस्थ लिपिक वीरेंद्र तूरकाने को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने 17 हजार 500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।
यह कार्रवाई ग्राम टेकापार निवासी किसान धनेन्द्र की शिकायत पर की गई। धनेन्द्र अपनी जमीन का नामांतरण करवाने के लिए कई दिनों से तहसील कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। लिपिक वीरेंद्र तूरकाने ने नामांतरण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 17 हजार 500 रुपए की रिश्वत मांगी थी।
पैसा नहीं देने के कारण वह किसान को लगातार चक्कर लगवा रहा था। परेशान होकर किसान ने एसीबी से संपर्क किया और लिखित शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ही तूरकान ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपी से मौके पर ही राशि जब्त कर ली गई है। फिलहाल एसीबी आरोपी बाबू से पूछताछ कर रही है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि